तोक्यो : उत्तर पश्चिमी जापान में 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप आने के बाद जापान ने मंगलवार को सुनामी की चेतावनी जारी की।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तोक्यो के उत्तर में समुद्र तट पर करीब एक मीटर (तीन फुट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है।
आपको बता दे कि इससे पहले जापान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 6.7 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की लेकिन ढाई घंटे के बाद उसे वापस ले लिया गया।
भूकंप के कारण हजारों घरों में बिजली चली गई और बुलेट ट्रेन की सेवाएं रोक दी गई। हालांकि भूकंप से लोगों के गंभीर रूप से घायल होने या क्षति की कोई खबर नहीं है।
जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप यामगता से लगभग 50 किलोमीटर दूर सकाता शहर के दक्षिण पश्चिम में आया।
एजेंसी ने यामगता के तट पर एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जाहिर की।
भूकंप में घायलों और नुकसान का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में एक आपात प्रतिक्रिया टीम का गठन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



