लोकसभा : ओवैसी ने ‘जय श्रीराम’, ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच शपथ ली

Summary :

‘जय श्रीराम’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। ओवैसी ने इसका जवाब ‘अल्लाह-हू-अकबर’ से दिया।

हैदराबाद के सांसद जैसे ही शपथ लेने के लिए अध्यक्ष के आसन के समक्ष गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ सदस्य नारे लगाने लगे। 
हालांकि, ओवैसी बेफिक्र रहे और नारे लगा रहे सदस्यों का इशारे से मजाक उड़ाया। 
उर्दू में शपथ लेने के बाद ओवैसी ने कहा, ‘जय भीम, तकबीर अल्लाह-हू-अकबर, जय हिंद।’
उन्होंने बाद में ट्वीट किया,”आज जब मैं भारत के संविधान की शपथ लेने के लिए खड़ा हुआ तो मेरा स्वागत कुछ नारों से किया गया।’ 

Shera Rajput