रिजर्व के अगले प्रमुख जेरोम पॉवेल फेडरल

Summary :

NULL

अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को फेडरल रिजर्व के अगले अध्यक्ष के लिए जेरोम पॉवेल के नाम की पुष्टि कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, द्विदलीय मतदान में सीनेट के सदस्यों ने पॉवेल को 12 के मुकाबले 85 वोटों के साथ चार साल की अवधि के लिए केंद्रीय बैंक का नेतृत्व करने की मंजूरी दे दी।

पॉवेल तीन फरवरी को जैनेट येलेन का कार्यकाल समाप्त होने पर यह पदभार संभालेंगे। पॉवेल फिलहाल फेडरल के बोर्ड ऑफ गर्वनर्स के सदस्य हैं, जिन्हें पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नामित किया था।

पिछले साल नवंबर में नए पद को लेकर पॉवेल ने कहा था कि वह मौद्रिक नीति को सुदृढ़ और कुछ वित्तीय संस्थानों पर नियामकों के बोझ को कम कर केंद्रीय बैंक का समर्थन करेंगे। पॉवेल इससे पहले जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश प्रशासन में राजस्व विभाग में अवर सचिव रह चुके हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team