Jordan Church Shooting: जॉर्डन के ग्रीक चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी, AK-47 और पिस्टल से भीड़ पर फायरिंग, 7 की मौत, 40 घायल

Summary :

जॉर्डन में बड़ा हमला हुआ है जहां चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान गाड़ी से उतरते ही बंदूकधारियों ने AK-47 और पिस्टल से अंधाधुंध भीड़ पर गोलीयां चला दी। गोलीबारी के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई और किसी को भी संभलने को मौका नहीं मिला। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। बता दें कि यह यह हमला जॉर्डन के हामूद गांव में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुआ और जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह बिन हुसैन ।। ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि हमले का कड़ा जवाब…

जॉर्डन में बड़ा हमला हुआ है जहां चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान गाड़ी से उतरते ही बंदूकधारियों ने AK-47 और पिस्टल से अंधाधुंध भीड़ पर गोलीयां चला दी। गोलीबारी के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई और किसी को भी संभलने को मौका नहीं मिला। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। बता दें कि यह यह हमला जॉर्डन के हामूद गांव में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुआ और जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह बिन हुसैन ।। ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

AK-47 और पिस्टल से फायरिंग

ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी तभी गाड़ी से उतरकर आए बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीयां चला दी और बताया जा रहा है कि 2 से 3 मिनट चर्च गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा और हमलावरों नें AK-47 और पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की थी। प्रत्यक्षदर्शी खालिद बुरकान ने बताया कि भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए और पूरे चर्च में चीख –पुकार मच गई थी।

जॉर्डन के राजा का कड़ा जवाब

जॉर्डन के राजा ने इस घटना में जवाब देते हुए कहा कि वे अपनी गोलियों से जॉर्डन के लोगों को बांट सकते हैं, हमारी एकता के सामने उनके पास कोई मौका नहीं है। उत्तर से दक्षिण तक, सभी जॉर्डन के लोग ज़मीन और किस्मत के पार्टनर हैं, और उनके बीच कुछ भी नहीं है। शहीदों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं, और हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। हर जॉर्डन के नागरिक की जान कीमती है, और हम उन लोगों पर सख्ती से हमला करेंगे जो हमारे देश को धमकी देने की हिम्मत करते हैं।

चर्च के पास भारी सुरक्षाबल को तैनात

मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद जॉर्डन में हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है और सुरक्षा एजेंसियां इस गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है साथ ही आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही चर्च के पास भारी सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया है और कानून व्यवस्था को नियंत्रण में करने के लिए अधिकारी पुलिस बल लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।