उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है, जो पूरे इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती लगभग 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद, पुलिस ने दोनों परिवारों से बात करके मामले को शांत कराने की कोशिश की। जिस व्यक्ति से वह शादी करना चाहती थी, वह मुंबई में रहता है। पुलिस की समझाने -बुझाने से हुई बातचीत के बाद, युवती और मुंबई में रहने वाले उस व्यक्ति का ‘ऑनलाइन निकाह’ कराया गया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई।
टावर पर चढ़ी युवती, Video Viral
बता दें कि यह घटना 23 अक्टूबर को बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस्थनवा गांव की एक युवती को अपने ही गांव के नूरुद्दीन नाम के एक युवक से प्रेम हो गया। प्रेम संबंध के काफी समय बाद दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार नहीं मान रहे थे। बताया जाता है कि युवक नौकरी की सिलसिले से मुंबई में रहता था। शादी को लेकर दोनों के परिवार में विवाद बढ़ रहा था। इसे देखते हुए युवती गांव में लगे एक BSNL मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे इतनी ऊंचाई पर देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंच गई। video credit: @AjayDwi65357304
बहराइच
माशूका से अपने आशिक से ऑनलाइन निकाह किया…
शादी न होने पर वह नाराज हो टावर पर चढ़ी थी युवती गांव के नुरुद्दीन से निकाह करने पर अड़ी थी सहमति बनी आशिक नहीं मौजूद था तो ऑनलाइन निकाह हुआ और फिर नीचे उतरी… https://t.co/QkZGRPfEP8
— Ajay Kumar Dwivedi… (@AjayDwi65357304) October 23, 2026
मुंबई से ऑनलाइन निकाह
बताया गया है कि मौके पर पहुंचने के बाद, पुलिस ने युवती से टावर से नीचे उतरने को कहा और उसके परिवार को शादी के लिए राजी कर लिया। मुंबई में रहने वाले उस युवक के साथ शादी (निकाह) ऑनलाइन कराई गई। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद, आखिरकार युवती मोबाइल टावर से नीचे उतर आई। इस तरह, पुलिस की मध्यस्थता से मामला सुलझ गया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।


Download Android App
Download iOS App




