Aaj Ka Mausam 24 October: दिल्ली समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम? बारिश, ठंड और प्रदूषण को लेकर जानें ताजा अपडेट

Summary :

देश के अधिकांश शहरों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज, शनिवार, 24 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली सहित यूपी, हरियाणा और पंजाब, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में आधी रात को सर्दी महसूस होने लगी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिससे कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में चलिए जानते है आज, शनिवार को, देश भर के शहरों में मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली…

देश के अधिकांश शहरों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज, शनिवार, 24 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली सहित यूपी, हरियाणा और पंजाब, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में आधी रात को सर्दी महसूस होने लगी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 7 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिससे कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में चलिए जानते है आज, शनिवार को, देश भर के शहरों में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज शनिवार को मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है। हालांकि, हवा जहरीली बनी हुई है। आज सुबह, दिल्ली के कई हॉटस्पॉट में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार बना हुआ है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की माने तो 24 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के समय अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

यूपी का मौसम

यूपी में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। सुबह-शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, तो वहीं दोपहर में तीखी धूप निकल रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश की संभावना है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में बेमौसम बारिश की संभावना है। जिले में शामिल सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया और आस-पास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार का मौसम

बिहार में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। विभाग की माने तो, 28 अक्टूबर से एक नवम्बर तक मौसम खराब रहेगा। चार दिनों के बाद राज्य में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना भी है।

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

 

मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर और आने वाले कुछ दिनों के लिए तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।