राजस्थान के जयपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक श्रद्धालुओं से भरी हुई बस ट्रक से जा टकराई जिसमे 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और 25 लोग अभी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शुक्रवार की देर रात जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बगरू के पास हुआ है। इस हादसे में घायल हुए लोगो को एसएमएस अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों में से दो लोगों की नाजुक हालत बताई जा रही है। बताया जा रहा है बस में करीब 28 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।
सांवरिया सेठ मंदिर के लिए निकले थे यात्री
पुलिस से मिली जानकारी में पता चला कि बस में महाराष्ट्र के नासिक जिले के 28 श्रद्धालु बैठे हुए थे. सभी श्रद्धालु खाटूश्याम जी के मंदिर से दर्शन कर वापिस नासिक जा रहे थे, इस दौरान जयपुर-अजमेर NH-48 पर बस स्टैंड के पास एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई।
पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुचीं
इस हादसे की सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुचीं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही घायल हुए लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अभी घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी की फुटेज से घटना का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। फ़िलहाल पुलिस अभी इस घटना की जांच में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App




