लाहौर : पाकिस्तान का एक न्यायिक बोर्ड आगामी 22 नवंबर को यह फैसला करेगा कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी की मियाद आगे बढ़ई जाए या नहीं। पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के एक कानूनी अधिकारी ने सईद की नजरबंदी से जुड़ सुनवाई के दौरान लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश काजी अमीन अहमद को बताया कि पंजाब न्यायिक समीक्षा बोर्ड इस बारे में 21 नवंबर को फैसला करेगा।
लाहौर उच्च न्यायालय ने सईद की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। सईद ने पंजाब के गृह विभाग ओर से 24 अक्तूबर को दिए गए उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें कहा गया है कि सईद की नजरबंदी जन सुरक्षा कानून के तहत एक महीने के लिए और बढ़ई जाए।
पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रांतीय सरकार को नोटिस जारी कर सईद की नजरबंदी पर जवाब मांगा था। कानूनी अधिकारी के आग्रह को स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने सुनवाई 22 नवंबर के लिए स्थगित कर दी। पिछले महीने पंजाब न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने सईद की नजरबंदी की मियाद 30 दिनों के लिए बढ़ दी थी जो इस महीने के आखिरी सप्ताह में पूरी हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



