राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज रांची एयरपोर्ट जाकर मणिपुर में उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए असम राईफल्स के जवान जयप्रकाश उरांव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाल ने अपनी वीरता का परिचय दिया है, इस लाल ने मणिपुर में उग्रवादियों के साथ भिंड़त से अदम्य साहस व अद्भुत शौर्य दिखाया तथा अपनी जान की परवाह किये बगैर राष्ट्रहित को सर्वोपरि समझा और आंतरिक सुरक्षा हेतु बलिदान दे दिया।
देश को नुकसान पहुंचाने की उग्रवादियों की तमाम कोशिशों को भी इस दौरान उन्होंने नाकाम कर दिया। राज्यपाल ने कहा कि माटी के इस लाल की शहादत बेकार नहीं जायेगी। इस राष्ट्र को ऐसे वीर सैनिकों पर गर्व है। विदित हो कि झारखण्ड के इस लाल ने मणिपुर में उग्रवादियों से संघर्ष करते हुए उन्हें करारा जबाव दिया। जबकि इस शहीद जवान को गोली लगी हुई थी लकिन उन्होंने इसकी परवाह किये बगैर दुश्मनों से मुकाबला जारी रखा।


Download Android App
Download iOS App



