बीजिंग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और कंबोडिया स्थित चीनी दूतावास व कंबोडिया की रॉयल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में “चीन का शासन और विश्व विकास” शीर्षक वैश्विक संवाद 5 नवंबर को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित हुआ।
इस मौके पर सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति का पांचवां पूर्णाधिवेशन अभी अभी राजधानी पेइचिंग में संपन्न हुआ। इस पर दुनिया का ध्यान आकर्षित हुआ। पूर्णाधिवेशन में नए युग में चीन में सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने में प्रगति व अनुभव का सारांश किया गया और दृढ़ता से सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने के लिए व्यवस्थित योजना बनाई गई।
सीएमजी के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) द्वारा किए गए वैश्विक जनमत सर्वेक्षण से जाहिर है कि दुनिया भर से उत्तरदाताओं की नजर में सीपीसी ने पार्टी के नेतृत्व को बनाए रखने व इसमें सुधार करने का संस्थागत मानदंड स्थापित किया और और इसे राष्ट्रीय शासन के लिए ठोस लाभ में बदला। चीन ने प्रभावी शासन का मार्ग प्रदान किया, जो पश्चिमी देशों के राजनीतिक दलों के रास्ते से भिन्न है। इससे राजनीतिक दलों के बेहतर मॉडल की तलाश करने में चीनी प्रस्ताव दिया गया।
शन हाईश्योंग ने कहा कि सीएमजी लगातार सीपीसी की कहानी को बेहतर से सुनाएगा, आपसी सीख का संवाद मंच तैयार करेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाएगा, ताकि मानव शांति और विकास के कार्य में और अधिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।
वहीं, कंबोडिया के राज्य मंत्री सोक सिपहाना ने कहा कि अब भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने रणनीतिक तरीके से चुनौतियों का सामना किया। यह अनुभव हमारे लिए सीखने योग्य है। विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 40 सालों में करीब 80 करोड़ चीनी लोग पूर्ण गरीबी से बाहर निकले है। चीन में विकास की प्रगति विश्व विख्यात है। भविष्य में कंबोडिया और चीन को अटूट और गहरी मित्रता मजबूत करना चाहिए, ताकि दोनों देशों और क्षेत्रों की शांति, स्थिरता व समृद्धि में योगदान किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
डीकेपी/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



