दक्षिणी मेक्सिको में रविवार सुबह 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे मेक्सिको की राजधानी के लोग दहशत में आ गये और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र दक्षिणी प्रांत गुएरो में कोराल फाल्सो से चार किमी उत्तर-पश्चिम में था।
हालांकि, इसमें किसी तरह का नुकसान होने की अभी कोई खबर नहीं है।
राष्ट्रपति एंडरेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने ट्विटर पर कहा कि नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
ओब्राडोर ने बाद में गुएरो के गवर्नर एवलीन साल्गादो के साथ बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि जानमाल को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।
मेक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शेनबॉम ने कहा कि राजधानी में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



