अफ्रीकी देश घाना में भीषण विस्फोट होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 59 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, धामका देश के पश्चिमी हिस्से में हुआ है। सरकार के अनुसार, खनन में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक ले जा रहा एक वाहन पश्चिमी हिस्से में एक मोटरसाइकिल से टकरा गया और उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 59 अन्य घायल हो गए।
कुछ इस तरह से हुआ हादसा
गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में विस्फोट वाला क्षेत्र दिखाई दे रहा है। जिसमें दर्जनों इमारतें या तो गिरी हुईं, या मलबे ढेर में तब्दील दिख रही हैं। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खनन विस्फोटक वाला वाहन एक मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिसके कारण विस्फोट हुआ। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए घटनास्थल वाले क्षेत्र से दूसरे शहरों में चले जाएं, जब तक हालात पहले की तरह सामान्य नहीं हो जाते।’
NADMO ने दी जानकारी, बोले- 500 इमारतें नष्ट हो गई हैं
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन (NADMO) के उप महानिदेशक सेजी साजी अमेदोनू ने कहा कि 500 इमारतें नष्ट हो गई हैं। एक क्षेत्रीय आपातकालीन अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने 10 शव देखे थे। देश के पश्चिमी क्षेत्र के बोगोसो और बावडी के शहरों के बीच पड़ने वाले अपियेट में विस्फोट हुआ है।
यहां एक मोटरसाइकिल विस्फोटक ले जा रहे ट्रक के नीचे आ गई थी, जो कनाडा की किनरोस कंपनी द्वारा संचालित चिरानो सोने की खान की तरफ जा रहा था। किनरोस के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जहां घटना हुई है, वो जगह खदान से 140 किलोमीटर (87 मील) दूर है।
पुलिस ने यह कहा- जानवरों को भी नुकसान
पुलिस ने कहा कि आसपास के कस्बों से कहा गया है कि वह स्कूलों और चर्चों के दरवाजे खोल दें। ताकि धमाके के कारण प्रभावित हुए लोग वहां शरण ले सकें। राष्ट्रपति नाना एडो डंकवा अकुफो-अडो ने कहा कि विस्फोट के परिणामस्वरूप ‘जानवरों को भी नुकसान’ हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस वहां पहुंच गई।
साथ ही आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी भी मौजूद रहे। अकुफो-अडो ने ट्वीट कर कहा, ‘यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’


Download Android App
Download iOS App



