अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपने आधिकारिक मंच ‘बी बेस्ट’ की शुरुआत की है। ‘बी बेस्ट’ एक व्यापक कार्यक्रम है जो सर्व कल्याण, मादक पदार्थ की लत से जंग और सोशल मीडिया पर सकरात्मकता पर ध्यान केंद्रित करेगा।
सीएनएन ने सोमवार को रोज गार्डन सम्मेलन के दौरान मेलानिया के हवाले से कहा, ‘एक मां और प्रथम महिला के रूप में, मुझे आज इस बात को लेकर चिंता होती है कि तेजी से विकसित होते समाज और आपस में जुड़ी दुनिया में बच्चे अपनी भावनाओं को व्यक्त या प्रबंधित करने के लिए कम तैयार हैं। इस वजह से वे कई बार नशे की लत, धमकाने और यहां तक कि आत्महत्या जैसे रूपों में खुद को व्यक्त कर रहे हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वयस्क के रूप में हमें हमारे बच्चों को एक स्वस्थ और संतुलित जिंदगी के महत्व के बारे में शिक्षित करना चाहिए और हम यह कर सकते हैं।’ व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में उन्होंने अपने 10 मिनट के भाषण में कल्याण, स्वस्थ जीवन अपनाने, नशे की लत समेत कई मुद्दों पर बात की।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



