Microsoft Buyout Offers: माइक्रोसॉफ्ट ने 60 हजार कर्मचारियों को क्यों दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें इसका कारण

Summary :

माइक्रोसॉफ्ट लगातार AI पर भारी निवेश कर रहा है और इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए कॉस्ट कटिंग की जा रही है। 60,000 कर्मचारियों को बायआउट ऑफर दिया है। जिसके लिए कंपनी कर्मचारियों को सैलरी का अमाउंट और सपोर्ट भी देगी।

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में दुनियाभर से लाखों की संख्या में कर्मचारी अलग अलग पद पर काम करते है लेकिन अब कंपनी ने अपने 60 हजार कर्मचारियों को खुद से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने चार देशों, भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में लगभग 60,000 कर्मचारियों को बायआउट ऑफर दिया है। जिसके लिए कंपनी कर्मचारियों को सैलरी का अमाउंट और सपोर्ट भी देगी। बताया जा रहा है कि दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट कंपनी वॉलंटरी डिपार्चर स्कीम के ज़रिए अपने ग्लोबल वर्कफोर्स को एडजस्ट करने की ओर बढ़ रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट में वॉलंटरी एग्जिट ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कोलमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के योग्यता कर्मचारियों के लिए एक नया वॉलंटरी एग्जिट ऑफर (VEO) ला रहे हैं। यह ऑफर उन एलिजिबल एम्प्लॉई को, जो कंपनी के बाहर भविष्य के बारे में सोच रहे हैं, सपोर्ट के साथ अभी यह बदलाव करने का एक नया ऑप्शन देता है। यह हिस्सा लेने वाले ऑर्गनाइज़ेशन को बदलती ज़रूरतों के हिसाब से अपने वर्कफोर्स को अडैप्ट करने का एक और तरीका भी देता है।

क्यों हो रही है कंपनी में छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट लगातार AI पर भारी निवेश कर रहा है और इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए कॉस्ट कटिंग की जा रही है। AI  में निवेश और बड़े घाटे से बचने के लिए कंपनी ने अपने 60 हजार कर्मचारियों के लिए एक नया वॉलंटरी एग्जिट ऑफर पेश किया है। जिसके तहल कर्मचारी अपनी मर्जी से कंपनी को छोड़ सकते है और 31 दिसंबर तक इस ऑफर को स्वीकर सकते है जिसके बाद कंपनी उन कर्मचारियों को आर्थिक सपोर्ट भी करेगी।

किसपर पड़ेगा इसका असर

AI की बढ़ती डिमांड और निवेश के चलते कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है, इसका असर सबसे ज्यादा HR डिपार्टमेंट, विंडोज़ प्लस डिवाइसेज़ और AI एक्सपीरियंस कर्मचारियों पर पड़ सकता है। साथ ही इस ऑफर में लेवल 70 या इससे नीचे के कर्मचारियों को शामिल किया गया है जिन्हें नौकरी छोड़ने पर सपोर्ट भी किया जाएगा। इस ऑफर में सिक्योरीटी, बिजनेस टीम को शामिल नहीं किया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।