अंकारा : तुर्की में बृहस्पतिवार को प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ ने यह जानकारी दी है।
डीएचए की खबर के अनुसार मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि उनकी नागरिकता का अभी पता नहीं चल सका है। ईरानी सीमा के नजदीक वान प्रांत में स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची हैं। वैन ने अवैध रूप से तुर्की में प्रवेश किया था।
खबर के अनुसार चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता में जानकारी नहीं दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



