इराक की अदालतों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ( आईएस ) से संबंध रखने के लिए कई विदेशियों समेत 300 से अधिक लोगों को मौत की सजा सुनाई है। न्यायिक सूत्रों ने आज बताया कि संदिग्धों पर उत्तरी इराक के मोसुल में और बगदाद की अदालतों में मुकदमे चले।
एक न्यायिक सूत्र के अनुसार , राजधानी में जनवरी से लेकर अब तक 97 नागरिकों को मृत्युदंड दिया गया और 185 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। जिन महिलाओं को सजा सुनाई गई हैं उनमें से अधिकतर तुर्की और पूर्व सोवियत संघ के गणराज्यों की हैं।
सु्प्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल के प्रवक्ता अब्देल सत्तार ने एक बयान में कहा कि मोसुल के समीप तेल कीफ की एक अदालत ने 212 लोगों को मौत की सजा सुनाई।
इराक ने आईएस के खिलाफ दिसंबर में जीत की घोषणा की थी। एक समय इस खूंखार आतंकवादी संगठन ने देश के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर रखा था।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



