न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन ओपेरा ने सोमवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में अपने संगीत निदेशक जेम्स लेविन को बर्खास्त कर दिया। जांच में लेविन के खिलाफ अपने करियर में यौन उत्पीड़न के प्रबल साक्ष्य मिले हैं।
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘इस जांच में मिले साक्ष्यों से पता चला है कि लेविन ओपेरा में काम करने से पहले और दौरान यौन हिंसा और उत्पीड़न में शामिल थे। परिणामस्वरूप, लेविन का हमारे साथ काम जारी रखना अनुचित और असंभव होगा।’ वह फिलहाल सेवामुक्त हैं लेकिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शास्त्रीय संगीत जगत में दिग्गज लेविन (74) चार दशकों से मेट्रोपॉलिटन ओपेरा के संचालक रहे। मेट्रोपॉलिटन ने कहा कि उन्होंने लेविन द्वारा बीते दशकों में यौन दुराचार की वजह उनके संबंध तोड़ दिए हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App


