वाशिंगटन : नासा के स्पिटजर स्पेस टेलीस्कोप (दूरबीन) को अंतरिक्ष में 15 साल पूरे हो गए। यह अमेरिका के ग्रेट आब्जर्वेटरी कार्यक्रम में शामिल सर्वाधिक आयु वाला दूरबीन है।
ग्रेट आब्जर्वेटरी में चार बड़े दूरबीन हैं, जिनमें स्पिटजर के अलावा हब्बल स्पेस टेलीस्कोप, कॉप्टन गामा रे आब्जर्वेटरी (सीजीआरओ) और चंद्र एक्स-रे आब्जर्वेटरी शामिल हैं। इन दूरबीनों के माध्यम से प्रकाश के अलग-अलग और पूरक तरंग आयामों से ब्रह्मांड का अवलोकन किया जाता है।
NASA के वैज्ञानिकों का दावा : चन्द्रमा पर है पानी, ISRO के भेजे चंद्रयान-1 से हुआ खुलासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि स्पिटजर को 25 अगस्त, 2003 को सौर कक्षा में लांच किया गया था और आरंभ में इसकी आयु कम से कम 2.5 साल तय की गई थी। लेकिन यह दूरबीन प्रत्याशित जीवन काल से अधिक समय तक अंतरिक्ष में व्यतीत कर चुका है।
वाशिंगटन स्थित नासा के मुख्यालय के खगोल विज्ञान विभाग के निदेशक पॉल हर्ज ने कहा कि अपने 15 साल के ऑपरेशन के दौरान स्पिटजर ने ब्रह्मांड का अवलोकन करने के लिए हमें नया नजरिया प्रदान किया है।


Download Android App
Download iOS App



