नेटफ्लिक्स पर बार-बार कास्ट होने पर Radhika Apte को सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बाद अब एक्ट्रेस Radhika Apte को लोगों ने ट्रोल किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर राधिका आप्टे पर कई तरह के मेमेस बन रहे हैं जिन्हें देखकर आप सब अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बाद अब एक्ट्रेस Radhika Apte को लोगों ने ट्रोल किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर राधिका आप्टे पर कई तरह के मेमेस बन रहे हैं जिन्हें देखकर आप सब अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बता दें कि भारत के ऑनलाइन प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर राधिका आप्टे ने एक के बाद एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं।

नेटफ्लिक्स पर छाई हुर्ई है Radhika Apte

Radhika Apte ने लस्ट स्टोरी में कालंदी का किरदार निभाया था तो वहीं सेक्रेट गेम्स में रॉ एजेंट अंजलि माथुर का और गूल में भी अपनी ताबड़तोड़ एक्टिंग से सबका दिल जीता है। इस समय नेटफ्लिक्स की पहली पसंद राधिका आप्टे बनीं हुई हैं जो सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल हो रही हैं।

बता दें कि राधिका आप्टे और नेटफ्लिक्स की जोड़ी को सोशल मीडिया पर लोग जय और वीरु की जोड़ी तक बता रहे हैं। उन सबका यह कहना है कि नेटफ्लिक्स पर इस समय राधिका आप्टे का कब्जा है।

सोशल मीडिया पर इस तरह उड़ा रहे हैं लोग Radhika Apte का मजाक

https://twitter.com/sanket_daksha/status/1034366093501104134

https://twitter.com/itsdhruvism/status/1034373910870073344

नेटफ्लिक्स ने किया Radhika Apte का बचाव

अभिनेत्री राधिका आप्टे बहुत ही बिदांस और बेवाक एटिट्यूट की हैं और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी देती हुई नजर आ रही हैं। राधिका का बचाव करते हुए नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया कि राधिका हर आरे मौजूद हैं।

गूल वेब सीरीज में भी नजर आएंगी Radhika Apte

बता दें, नेटफ्लिक्स पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे की वेब सीरीज ‘गूल’ रिलीज की गई। इसके तीन एपिसोड हैं। पहला एपिसोड ‘आउट ऑफ दे स्मोकलेस फायर’, दूसरा ‘द नाइटमेयर्स विल बिगन’ और तीसरा और आखिरी हिस्सा ‘रीवील देयर गिल्ट, ईट देयर फ्लेस’ है। तीनों ही एपिसोड काफी इंटरेस्टिंग और बांधकर रखने वाला है।

इस क्राइम हॉरर वेब सीरीज को पैट्रिक ग्राहम ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें राधिका आप्टे की एक्टिंग कमाल हैं। राधिका आप्टे ने दिखा दिया है कि वे इस तरह के किरदार को बेहतरीन ढंग से परदे पर निभा सकती हैं।

Desk Team