पाकिस्तान चुनाव में जीत को लेकर सभी अपने-अपने दावें कर रहे हैं। इस बीच पूर्व पीएम और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता नवाज शरीफ ने कहा कि उनकी पार्टी सबसे बड़ी दस बनकर उभरा है। इस दौरान शरीफ ने भारत को लेकर भी बयान दिया।पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि हम सभी पार्टी को मिले जनाधार का सम्मान करते हैं। कोई शख्स किसी पार्टी से या फिर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हो। हम सभी से कहना चाहेंगे की वह भी मुल्क को आगे बढ़ाने में हमारी मदद करें। हम किसी से लड़ना नहीं चाहते हैं, क्योंकि पाकिस्तान इस समय किसी से लड़ाई करने की स्थिति में भी नहीं है। उन्होंने भारत का नाम लिए बिना कहा कि हम पड़ोसी और विश्व के अन्य देशों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे।
सरकार बनाने को लेकर क्या कहा?
Nawaz Sharif ने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है. ऐसे में हम दूसरे राजनीतिक दलों के साथ सरकार बनाने को लेकर बात करेंगे. मैंने शहबाज शरीफ को आसिफ जरदारी, मौलाना फजल उर रहमान और एमक्यूएम नेताओं से सरकार बनाने को लेकर मिलने को कहा है.
क्या परिणाम आया है?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 139 सीट के परिणाम घोषित अभी तक किए गये जिनमें से 55 सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. पीएमएल-एन 43, पीपीपी 35 और अन्य सीट पर छोटी पार्टियों ने जीत दर्ज की हैं।
नेशनल असेंबली में 265 में से 133 सीट जीतनी होगी
पाकिस्तान में चुनाव में मुख्य मुकाबला इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच है। देश में नयी सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को नेशनल असेंबली में 265 में से 133 सीट जीतनी होगी। एक उम्मीदवार की मौत के बाद एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था. बहुमत हासिल करने के लिए 336 में से 169 सीट की आवश्यकता है, जिसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट भी शामिल हैं। बता दें कि नवाज शरीफ ने पीटीआई समर्थित निर्दलीय डॉ. यास्मीन राशिद को हरा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



