नेतन्याहू ने ईरान से बदला लेने की कसम खाई

Summary :

NULL

यरुशलम : इस्राइल पर हमला करने की कोशिश करने वालों को गंभीर चोट पहुंचाने की कसम खाते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ‘‘ईरान ने लक्ष्मण रेखा पार कर ली’’ है। इस्राइली सेना और रक्षा मंत्री अवीगदोर लिबरमैन ने दावा किया कि रात भर चला संघर्ष ईरान की सैन्य क्षमताओं के लिए करारा झटका है। यह ईरान और इस्राइल की सेना के बीच हुआ अभी तक का सबसे बड़ा हमला है।

इस्राइल रक्षा बलों ( आईडीएफ ) ने कहा कि इस्राइल के उत्तरी क्षेत्र में ईरान की ओर से कई रॉकेट दागे जाने के बाद बदले की कार्रवाई के तहत यह अभियान चलाया गया। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा , ‘‘ ईरान ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। हमने उसके तहत ही यह कार्रवाई की। आईडीएफ ने सीरिया में ईरानियों को निशाना बनाते हुए व्यापक हमला किया। ’’ इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा , ‘‘ इस्राइल तक कोई रॉकेट नहीं पहुंच पाया और हमारी नीति स्पष्ट है। हम ईरान को सीरिया में सैन्य उपस्थिति बढाने नहीं देंगे।’’

 

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team