विशेष अभियोजन रॉबर्ट मुलर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम के पूर्व सहयोगियों पॉल मनाफोर्ट और रिक गेट्स पर नए आरोप तय किए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को वर्जीनिया के एलेक्जेंड्रिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मनाफोर्ट और गेट्स पर कर चोरी और बैंक से धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए हैं।
इन दोनों पर अक्टूबर 2017 में मनी लॉंड्रिंग, षड्यंत्र रचने और अन्य मामलों में संघीय अदालत में भी आरोप लगाए गए थे। गौरतलब है कि 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूस के कथित दखल के मामले में 13 रूसी नागरिकों और तीन कंपनियों पर आरोप तय करने के एक सप्ताह बाद ये नए आरोप लगाए गए हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



