न्यूयॉर्क अमेरिका के सबसे गंदे शहरों में से एक

Summary :

NULL

अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे गंदा शहर है और देश के बाकी किसी भी स्थान की तुलना में यहां सबसे अधिक कीड़े-मकोड़े और कूड़ा कचरा पाया जाता है। अमेरिका की साफ-सफाई सेवा कंपनी बिजी बी ने सरकारी आंकड़ों की समीक्षा के आधार पर यह बात कही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, नई रिपोर्ट में कीड़े मकोड़ों और कूड़ा करकट के आधार पर समूचे अमेरिका के 40 शहरों को सूचीबद्ध किया गया है। बिग एप्पल के उपनाम से प्रचलित न्यूयॉर्क शहर को बिजी बी के सबसे अधिक गंदे शहरों की सूची में 427.9 के अंकों के साथ शीर्ष स्थान मिला।

लॉस एंजेलिस 317.8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क में करीब 90 लाख 4000 घरों के पास की सड़कों या संपत्तियों पर कूड़ा रहता है और लगभग 23 लाख घरों में चूहे या कॉकरोच पाए गए। न्यूयॉर्क जनसंख्या घनत्व के मामले में भी पहले स्थान पर है, जिसमें प्रति वर्ग मील में 28,000 लोग रहते हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team