इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Summary :

NULL

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने देश में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ आज गैर जमानती वारंट जारी किए। समाचार पत्र ‘शमा’ के मुताबिक ये वांरट अवमानना से जुड़े एक मामले में हैं जिसकी सुनवाई निर्वाचन आयोग की पांच सदस्यीय पीठ कर रही है और इसके प्रमुख मुख्य निर्वाचन आयुक्त सरदार मोहम्मद रजा हैं।

पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इमरान खान को 26 अक्टूबर या उससे पहले गिरफ्तार करके आयोग के सामने पेश किया जाए। इस बीच इमरान खान के वकील बाबर अवान ने पत्रकारों को बताया कि वह इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है तो ऐसे में चुनाव आयोग इस मसले में कोई फैसला नहीं दे सकता है।

Desk Team