अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच युद्धाभ्यास से बौखलाया उत्तर कोरिया, परमाणु हमले को लेकर कही बात

Summary :

अमेरिका और दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास कर रहें हैं लेकिन इस युद्द अभ्यास को लेकर अब तनाव की स्थिति बन गई है। दरअसल इस युद्धाभ्यास से उत्तर कोरिया पूरी तरह से तिलमिलाए गया है और उत्तर कोरिया ने अपने सेनाओं को परमाणु हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है

अमेरिका और दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास कर रहें हैं लेकिन इस युद्द अभ्यास को लेकर अब तनाव की स्थिति बन गई है। दरअसल इस युद्धाभ्यास से उत्तर कोरिया पूरी तरह से तिलमिलाए गया है और उत्तर कोरिया ने अपने सेनाओं को परमाणु हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 13 मार्च से सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है जो कि 23 मार्च चक चलेगा।
सैन्य अभ्यास को लेकर चेतावनी 
परमाणु हमले की धमकी के बीच 'मिलिट्री ड्रिल' करेंगे अमेरिका और दक्षिण  कोरिया, भड़क गया उत्तर कोरिया! | america and South Korea biggest combined  military training Amid nuclear ...
नॉर्थ कोरिया दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास को लेकर शुरू से चेतावनी देता रहा है। इस बीच उसने कई मिसाइलों का परीक्षण भी किया है। उत्तर कोरिया की राज्य मीडिया केसीएन ने सोमवार को बताया कि देश के नेता किम जोंग उन किसी भी समय परमाणु हमला करने के लिए तैयार रहने का ऐलान किया है।
परमाणु हमले को लेकर अभ्यास 
उत्तर कोरिया के ICBM मिसाइल लॉन्च के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने किया  संयुक्त हवाई अभ्यास - america and south korea stage joint air exercise  after north korea icbm launch
नॉर्थ कोरिया की ओर से शनिवार और रविवार को परमाणु हमले को लेकर एक अभ्यास भी किया गया। जिसके तहत मॉक न्यूक्लियर जिसे नकली परमाणु मिसाइल भी कहते हैं, से लैस एक बैलिस्टिक मिसाइल ने 800 किमी की उड़ान भरी और 800 मीटर एल्टीट्यूड पर टारगेट को ध्वस्त किया। नॉर्थ कोरिया की ओर से एक के बाद एक अब तक कई मिसाइलों का परीक्षण किया जा चुका है।
परमाणु हमले को लेकर एक अभ्यास
वहीं, जापान और दक्षिण कोरिया ने रविवार को एक मिसाइल परीक्षण को डिटेक्ट किया जो उत्तर कोरिया की ओर से दागी गई। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास शुरू से पहले से ही उत्तर कोरिया इसका विरोध करता आ रहा है। नॉर्थ कोरिया का कहना है कि यूएस और दक्षिण कोरिया उसके खिलाफ आक्रमण की तैयारी कर रहे है, जिसे लेकर उनकी सेनाएं युद्धाभ्यास कर रही है। वहीं, केसीएन ने एक अन्य रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर कोरिया के 14 लाख से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से सेना में शामिल होने की ईच्छा व्यक्त की है। इस रिपोर्ट के दो दिन पहले 800,000 लोगों के स्वेच्छा से मिलिट्री ज्वाइन करने की खबर सामने आई। इसमें कई हजार छात्रों के शामिल होने की बात भी कही गई।
 

Desk Team