यूरोपियन देश नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के एक नाईट क्लब में शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई। फायरिंग में 2 लोगों की मौत, जबकि कई घायल हुए हैं। नॉर्वे पुलिस ने शनिवार को बताया कि ‘लंदन’ गे बार नाइट क्लब के अंदर और बाहर फायरिंग की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पांच मिनट बाद एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हालांकि उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं हमलावर ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
समलैंगिक नाइटलाइफ का केंद्र है ‘लंदन’ नाइट क्लब
पुलिस ने बताया कि गे बार के बाहर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। फिलहाल, घटनास्थल पर मारे गए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो नाइट क्लबों में से एक ‘लंदन पब’ ओस्लो में समलैंगिक नाइटलाइफ का केंद्र है।


Download Android App
Download iOS App



