जर्मनी में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की संख्या डेढ़ लाख के पार 157641 पर पहुंच गयी तथा इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 6115 हो गई है।
रॉबर्ट कोच इंस्टिट्यूट (आरकेआई) ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को 202 कोरोना वायरस मरीजों की मौत हो गई जबकि 1304 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
ताजा आंकड़ के अनुसार पिछले 24 घंटे कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या कम हुई हैं जबकि बीमारी के कारण 163 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 3100 ज्यादा मरीज ठीक हुये है। अब तक करीब 120000 लोग ठीक हो चुके है।
जर्मनी का बवेरिया प्रांत कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है यहां संक्रमितों की संख्या 41000 है। इसके बाद बाडेन वुर्टेमबर्ग प्रांत में कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या 31000 हैं।
वहीं भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 31 हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1897 नए मामले सामने आये हैं और 73 मरीजों की मौत हुई जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1007 हो गयी है। साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने वालों की संख्या 7695 पर पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किये गये आकंड़े के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 728 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9318 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 31 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गयी है। वहीं राज्य में 1388 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



