सीरिया और इराक में आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाकों से लौट रहे लड़ाकों सहित उन आतंकवादियों की संख्या यहां पिछले साल करीब तीन गुना बढ़ी है, जिन्हें कट्टरपंथ से मुक्त करने के लिए यहां ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्धारित एक अनिवार्य कोर्स कराया जा रहा है।
आतंकवाद पर ब्रिटेन की व्यापक नीति के तहत ‘डेसीसटेंस एं डिसइंगेजमेंट प्रोग्राम’ अक्टूबर 2016 से संचालित किया जा रहा है।
उत्तरी नाइजीरिया में सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत
ब्रिटेन के गृह कार्यालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2016- 17 में 30 लोगों ने यह प्रशिक्षण लिया, जबकि 2017- 18 में यह संख्या बढ़ कर 86 हो गई।
आतंकवाद रोधी थिंक टैंक हेनरी जैक्सन सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक एलन मेंदोजा ने ‘द टाइम्स’ से कहा कि आईएसआईएस से वापस आ रहे लोगों से पैदा हुए खतरे ने सरकार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।


Download Android App
Download iOS App



