वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने सेना में किन्नरों की भर्ती शुरू करने की बराक ओबामा प्रशासन की योजना को अभी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बराक ओबामा प्रशासन के दौरान रक्षा मंत्री रहे एश्टन कार्टर द्वारा तय की गई समयसीमा की पूर्व संध्या पर इस योजना पर छह महीने के लिए रोक लगाने का फैसला किया गया।
एक जनवरी तक लग सकती है किन्नरों की भर्ती पर रोक
पेंटागन की प्रवक्ता डेना व्हाइट ने एक बयान में कहा कि पांच सशस्त्र सेवाएं एक जनवरी तक किन्नरों की भर्ती पर रोक लगा सकती है क्योंकि वे ”उनकी भर्ती करने की योजना और इसके लिए हमारे बलों की तैयारी तथा उन पर पडऩे वाले असर की समीक्षा कर रहे हैं।” गत सप्ताह डेना व्हाइट ने कहा था कि विभिन्न रक्षा बल किन्नरों की भर्ती शुरू करने पर सहमत नहीं हुए। अनुमानित 2,500 से लेकर 7,000 किन्नर सेना के 13 लाख सक्रिय सदस्यों में शामिल हैं लेकिन इन सदस्यों ने सेना में शामिल होने से पहले खुले तौर पर अपनी यौन प्राथमिकताओं के बारे में नहीं बताया था। एक साल पहले तक उन्हें खुले तौर पर अपनी यौन प्राथमिकताएं बताने के लिए सेना से निकाला जा सकता था।


Download Android App
Download iOS App


