अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा यहां के चिल्ड्रन्स नेशनल मेडिकल सेंटर में सैंटा क्लॉज की टोपी पहनकर पहुंचे और बीमार बच्चों को तोहफे बांटे। अमेरिका के 44वं राष्ट्रपति ने अस्पताल में एक रॉक स्टार की तरह प्रवेश किया। अस्पताल ने अपने ट्विटर खाते पर ओबामा के दौरे का वीडियो साझा किया जिसे तीन घंटे में 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा। इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘हमारे यहां भर्ती मरीजों के दिन को इतना खास बनाने के लिए आपका शुक्रिया बराक ओबामा।
आपके सरप्राइज ने अस्पताल को खुशी दी है और हर एक चेहरे को मुस्कुराहट से भर दिया।’सैंटा की लाल टोपी पहने हुए ओबामा ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने सैंटा बनकर मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की और बच्चों को तोहफे दिए। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के खास बच्चो, परिवारों और कर्मचारियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं। हैप्पी हॉलीडेज।’ एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने भी पिछले सप्ताह अस्पताल का दौरा किया था और मरीजों के क्रिसमस की कहानी पढ़कर सुनाई थी।


Download Android App
Download iOS App


