काराकास : वेनेजुएला में चुनाव की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़पों में यहां 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गये। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर बढऩे की कोशिश की जिसके बाद नेशनल गार्ड के जवानों ने कल आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
काराकास के मेयर रेमन मुचाचो ने कहा है कि 84 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसक झड़प के दौरान एक प्रदर्शनकारी मिगुएल कैस्टिलो की मौत हो गई। पिछले एक महीने में इन विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 38 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने देश में बढ़ते अपराध, खाद्य एवं चिकित्सा आपूर्ति की कमी और मुद्रास्फीति बढऩे के लिए समाजवादी राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को जिम्मेदार ठहराया है।
(एपी)


Download Android App
Download iOS App



