Pakistan Independence Day: आजादी के जश्न में चली ताबड़तोड़ गोली, 3 की मौत, 64 घायल

Summary :

Pakistan Independence Day: पाकिस्तान के कराची में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इस आयोजन में आजादी के जश्न में ताबड़तोड़ हवाई गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक वरिष्ठ नागरिक और एक आठ वर्षीय लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग गोली लगने से घायल हो गए। बता दें कि यह घटनाएँ शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई। पाकिस्तान में गोलीबारी पाकिस्तान में अज़ीज़ाबाद ब्लॉक-8 में एक आठ साल की बच्ची को गोली लगने से घायल हुई थी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं…

Pakistan Independence Day: पाकिस्तान के कराची में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इस आयोजन में आजादी के जश्न में ताबड़तोड़ हवाई गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक वरिष्ठ नागरिक और एक आठ वर्षीय लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग गोली लगने से घायल हो गए। बता दें कि यह घटनाएँ शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई।

पाकिस्तान में गोलीबारी

पाकिस्तान में अज़ीज़ाबाद ब्लॉक-8 में एक आठ साल की बच्ची को गोली लगने से घायल हुई थी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं कोरांगी में स्टीफन नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई और अन्य क्षेत्र में हर्ष फायरिंग से जुड़ी एक और मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आधी रात से ही शहर में गोलीबारी और आतिशबाजी शुरू हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

Pakistan Independence Day

Pakistan Independence Day
Pakistan Independence Day

पाकिस्तान में आजादी का जश्न अंधाधुंध गोलीबारी से मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने जश्न में गोलीबारी की प्रथा की कड़ी निंदा की है साथ ही इसे खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना बताया है। नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की है। इस दौरान पुलिस ने पूरे शहर में अभियान चलाया, 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया।

कई शहरों में गोलीबारी

पाकिस्तान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में हवाई फायरिंग की घटनाएं सामने आई है। जिनमें लियाकताबाद, बलदिया, कोरंगी, केमारी, ल्यारी, अख्तर कॉलोनी, महमूदाबाद, जैक्सन, औरंगी टाउन और पापोश नगर शामिल हैं। साथ ही उत्तरी नाजिमाबाद, सुरजानी टाउन, शरीफाबाद, ज़मान टाउन और लांधी में भी गोलीबारी के मामले दर्ज किए गए।

ALSO READ: अजित डोभाल के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर का रूस दौरा, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।