Delhi Weather: Delhi-NCR में हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Summary :

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से ही भारी बारिश हुई है। इस बारिश से दिल्ली की जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए पहले येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन इसे बढ़ाकर अब रेड अलर्ट जारी कर दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और गुरुग्राम के इलाकों में भी लगातार बारिश हुई है। IMD Alert in Delhi-NCR IMD ने आज अगले दो से तीन घंटों में दिल्ली और एनसीआर…

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से ही भारी बारिश हुई है। इस बारिश से दिल्ली की जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए पहले येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन इसे बढ़ाकर अब रेड अलर्ट जारी कर दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और गुरुग्राम के इलाकों में भी लगातार बारिश हुई है।

IMD Alert in Delhi-NCR

IMD ने आज अगले दो से तीन घंटों में दिल्ली और एनसीआर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। IMD ने बताया कि अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तीव्र वर्षा होने की संभावना है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना

देश भर में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके कारण IMD ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है।

Delhi Weather

Delhi Weather
Delhi Weather

दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मिंटो ब्रिज, विजय चौक, मोती बाग फ्लाईओवर, रफी मार्ग और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ALSO READ: ध्यान दें! घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट डायवर्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।