ध्यान दें! घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट डायवर्ट

Summary :

Independence Day 2025 Traffic Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक के सख्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने 13 अगस्त को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल और 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक गाइडलाइन जारी की है। इस दौरान कई रास्तों को बंद रखा जाएगा और कुछ रास्तों का रूट डायवर्ट रहेगा। Delhi Traffic Advisory: आज ये रूट रहेंगे प्रभावित Independence Day 2025 Traffic Advisory: 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल लाल किले पर आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सुबह 4 बजे से 10…

Independence Day 2025 Traffic Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक के सख्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने 13 अगस्त को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल और 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक गाइडलाइन जारी की है। इस दौरान कई रास्तों को बंद रखा जाएगा और कुछ रास्तों का रूट डायवर्ट रहेगा।

Delhi Traffic Advisory: आज ये रूट रहेंगे प्रभावित

Independence Day 2025 Traffic Advisory
Independence Day 2025 Traffic Advisory

Independence Day 2025 Traffic Advisory: 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल लाल किले पर आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास के इलाकों में यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड और निषाद राज मार्ग पर आम जनता के वाहन नहीं चल पाएंगे। पुलिस ने इन क्षेत्रों से गुजरने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

15 Aug New Traffic Rules पढ़ें

15 Aug New Traffic Rules
15 Aug New Traffic Rules

Independence Day 2025 Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान सुरक्षा कारणों से 13 अगस्त जैसी ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। लाल किले और सेंट्रल दिल्ली के आसपास भारी वाहनों, अंतरराज्यीय बसों और लोकल सिटी बसों के प्रवेश पर रोक रहेगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

दिल्ली का ये इलाका भी होगा प्रभावित

Independence Day 2025 Traffic Advisory: अजमेरी गेट, दक्षिणी दिल्ली, माल रोड और बर्फ खाना जैसे इलाकों से चलने वाली बसों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके। साथ ही लाल किले के आस-पास वाणिज्यिक वाहनों और भारी गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

Delhi Police ने लोगों से की ये अपील

Delhi Police
Delhi Police

Independence Day 2025 Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि 13 और 15 अगस्त को मेट्रो का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि सड़कों पर भीड़ कम हो और लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपना रूट और समय तय कर लें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अनुरोध है कि वे संयम बनाए रखें और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें:स्वतंत्रता दिवस पर पूछे जाने वाले ये 20 सवाल, जान लेंगे तो जीत सकते हैं PRIZE!

भारत का सबसे बड़ा पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस, बहुत नज़दीक है। हर साल की तरह, इस साल भी हम 15 अगस्त को बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। हर भारतीय के लिए, यह दिन सिर्फ़ एक दिन नहीं, बल्कि हमारे गौरव, हमारे वीरों के त्याग और दृढ़ संकल्प की गाथा है। हर साल इस दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि भारत कब आजाद हुआ, आजादी पाने में कितने दिन लगे, आजादी में किसका क्या योगदान था? सबकुछ हम इस लेख में जानेंगे।

1. प्रश्न: भारत कब स्वतंत्र हुआ था?
उत्तर:15 अगस्त 1947

2. प्रश्न: भारत को स्वतंत्रता किस देश से मिली थी?
उत्तर: ब्रिटेन

3.प्रश्न: भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर: पंडित जवाहरलाल नेहरू

4. प्रश्न: 15 अगस्त 1947 को पंडित नेहरू ने अपना भाषण कहाँ दिया था?
उत्तर: दिल्ली के लाल किले से

5. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय ध्वज किसने डिजाइन किया था?
उत्तर: पिंगली वेंकैया

आगे पढ़ें..

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।