पाकिस्तान ने अपनी खस्ताहाल अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए वैश्विक निवेशकों को लुभाने के लिए बेली डांस का सहारा लेना शुरू किया है। अभी हाल ही में निवेशकों को लुभाने के लिए बेली डांस का आयोजन किया गया था।
अजरबैजान की राजधानी बाकू में सरहद चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चार से आठ सितंबर तक आयोजित खैबर पख्तूनख्वा निवेश अवसर समारोह में विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए अन्य गतिविधियों के अलावा बेली डांस का आयोजन किया गया।
बेली डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिलाएं डांस करती नजर आ रही हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की कुछ स्थानीय मीडिया वेबसाइट और ट्विटराती ने इसे ‘नया पाकिस्तान’ करार दिया। एक यूजर ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान अपनी खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को बेली डांसर से मजबूत करना चाहता है। इसके बाद क्या होगा..बचा-बाजी?”
पाक-चीन के बीच कश्मीर मुद्दे पर चर्चा, बातचीत के जरिए विवादों के समाधान पर जोर
एक अन्य यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतुल्य कार्यक्रम। अगर अर्थव्यवस्था इससे भी खस्ताहाल हुई तो क्या निर्वस्त्र डांस करावाएंगे। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि एक तरफ भारत जहां चंद्रयान-2 लांच कर रहा है, वहां पाकिस्तान निवेशकों को लुभाने के लिए बेली डांस करवा रहा है। एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान बिल्कुल अलग हटकर सोचता है। भैंस बेचने से लेकर बेली डांस तक।


Download Android App
Download iOS App



