पाक में तीसरे राजनीतिक दल की जरूरत: मुशर्रफ

Summary :

NULL

आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) प्रमुख एवं पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने देश में तीसरे राजनीतिक दल की आवश्यकता पर बल दिया है। दुनिया न्यूज की आज की रिपोर्ट के मुताबिक मुशर्रफ ने यहां वीडियो लिंक के जरिये दक्षिणी सिंध क्षेत्र के एपीएमएल नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी कई बार सत्ता में आयी है लेकिन उन्होंने केवल देश की संपत्ति को लूटने का काम किया है। मुशर्रफ ने कहा कि वह यथाशीघ्र और यथासंभव पाकिस्तान लौटना चाहते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एपीएमएल में संप्रदायवाद के लिए कोई जगह नहीं है और सभी धर्मों के लोगों का ध्यान उनकी पार्टी की तरफ है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

 

Desk Team