अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्कवॉयर के पास धमाके की सूचना है। धमाके की जगह मैनहट्टन के पास 42 स्ट्रीट और 8 एवेन्यू बताई जा रही है। लोगों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है।
अज्ञात विस्फोट के बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने इस पूरे इलाके की घेरेबंदी कर लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। विस्फोट में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस धमाके के बारे में बता दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार पोर्ट अथॉरिटी के पास पाइप बम से धमाके को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
New York Police Department says it is responding to report of explosion near Times Square.:AP
— ANI (@ANI) 11 December 2017
न्यूयार्क पुलिस विभाग ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि पुलिस मैनहाटन के 42 स्ट्रीट और 8 एवेन्यू में किसी स्थान पर हुए विस्फोट की खबरों को लेकर सतर्क है। इस समय ए, सी और ई लाइन को खाली कराया जा रहा है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक धमाके के कारण के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App


