पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। सीमा सुरक्षा बले ने आतंकवादी देश पाकिस्तान की नापाक साजिशों को फिर एक बार विफल कर दिया है। भारतीय जवानों ने अमृतसर की सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया जिससे की एक आतंकवादी घटना पर लगाम लग गई। इस बात की जानकारी बीएसएफ की तऱफ से साझा की गई है। 

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7.45 बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सेक्टर के बीओपी पुलमोरां के पास भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

गोलीबारी के बाद पूरी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और इसके बाद आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गोलीबारी में नीचे गिरे एक ड्रोन को खेत से बरामद किया गया।
इस पूरी कार्रवाई को बीएसएफ की 22 सीमांत बटालियन ने अंजाम दिया। फिलहाल आसपास के इलाकों में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ड्रोन से लाए गए किसी भी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



