भारत बायोटेक के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को भारत ने दी मंज़ूरी, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक

Summary :

भारत ने बायोटेक के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को मंजूरी दे दी है। दरअसल 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति के लिए इस डोज को मंजूरी मिली है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए डोज को मंज़ूरी दी है।

आधिकारिक सूत्र ने 22-दिसंबर (बृहस्पतिवार) को बताया कि, इस टीके में किसी तरह की सूई का इस्तेमाल नहीं होगा, इसे नाक के ज़रिये दिया जाएगा। यह निजी केंद्रों पर उपलब्ध होगा और इसे शुक्रवार शाम टीकाकरण पंजीकरण मंच ‘को-विन’ पर भी जारी किया जाएगा। इस ‘बीबीवी154′ टीके को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने नंवबर में मंजूरी दे दी थी।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मिली मंजूरी
चीन और कुछ अन्य देशों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस टीके को मंजूरी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने के प्रति आगाह करते हुए कहा था कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया, जबकि अधिकारियों को खासकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी संबंधी उपायों को कड़ा करने का निर्देश दिया था।

Desk Team