पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने किया ऐलान, यूएई से मिला एक अरब डॉलर

Summary :

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को घोषणा की कि संयुक्त अरब अमीरात ने एक अरब डॉलर के वित्तपोषण पैकेज को मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को घोषणा की कि संयुक्त अरब अमीरात ने एक अरब डॉलर के वित्तपोषण पैकेज को मंजूरी दे दी है। इससे देश के आर्थिक संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। वित्तीय संकट से घिरे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को ऐलान किया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एक अरब डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दे दी है। इससे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज का किस्त मिलने की संभावना बढ़ गई है। पाकिस्तान को आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मिलने का इंतजार है। यह किस्त वर्ष 2019 में मुद्राकोष की तरफ से पाकिस्तान के लिए स्वीकृत 6.5 अरब डॉलर के राहत पैकेज का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यूएई ने आईएमएफ से एक अरब डॉलर के वित्तपोषण की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर दी है।
द्विपक्षीय सहयोग देने जा रहा है
वित्त मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, यूएई के अधिकारियों ने आईएमएफ को बता दिया है कि वे पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का द्विपक्षीय सहयोग देने जा रहा है। डार ने कहा कि अब स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने इस जमा राशि को यूएई के अधिकारियों से अपने पास लाने के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डॉलर का भुगतान भी मिलने वाला है
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि एसबीपी को चीन के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक बैंक (आईसीबीसी) से तीसरी एवं आखिरी किस्त के रूप में 30 करोड़ डॉलर का भुगतान भी मिलने वाला है। यह चीन से मिलने वाले 1.3 अरब डॉलर कर्ज का हिस्सा है।

Desk Team