पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिमी शहर क्वेटा के निकट सोमवार को सुरक्षा बलों ने पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवाद निरोधी विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि आतंकवादियों के ठिकाने पर दबिश के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों को सफल अभियान के बाद आतंकवादियों के ठिकाने से हथियार मिले हैं।
बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में आतंकवादी हमलों को अंजाम देते रहे हैं। खनिज एवं गैस से समृद्ध यह प्रांत ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा है। प्रांत की स्वतंत्रता की मांग करने वाले छोटे-छोटे अलगाववादी समूहों के उग्रवाद से भी यहां के लोग पीड़ित है। यहां पर पाकिस्तानी तालिबान की भी मौजूदगी है।


Download Android App
Download iOS App



