पाकिस्तान : आतंकवादी हमले में दो अधिकारियों समेत सात सैनिकों की मौत

Summary :

पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से सटे अशांत कबायली वजीरिस्तान जिले में शनिवार को एक सुरक्षा चौकी पर छह आतंकवादियों के आत्मघाती हमलों में दो अधिकारियों समेत कम से कम सात सैनिकों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। सैनिकों समेत अधिकरी की भी मौत सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि पांच सैनिकों के साथ साथ एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक कैप्टन की भी जान चली गयी। उसने कहा कि छह आतंकवादियों ने मीर अली इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया था और उन्हें भी मार गिराया गया। स्फोटकों से लदी एक…

पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से सटे अशांत कबायली वजीरिस्तान जिले में शनिवार को एक सुरक्षा चौकी पर छह आतंकवादियों के आत्मघाती हमलों में दो अधिकारियों समेत कम से कम सात सैनिकों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी।

सैनिकों समेत अधिकरी की भी मौत

सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि पांच सैनिकों के साथ साथ एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक कैप्टन की भी जान चली गयी। उसने कहा कि छह आतंकवादियों ने मीर अली इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया था और उन्हें भी मार गिराया गया।

स्फोटकों से लदी एक गाड़ी चौकी में घुसी दी

बयान के अनुसार जब सैनिकों ने अज्ञात आतंकवादियों की घुसपैठ की प्रारंभिक कोशिश विफल की, तब उन्होंने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी चौकी में घुसी दी। बाद में आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team