अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ के चेयरमैन, जनरल जोसेफ डनफोर्ड्स के इस्लामाबाद में रुकने के एक दिन बाद पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका सभी आतंकी समूहों को अंधाधुंध तरीके से निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव जारी रखेगा। पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोन फॉकनर ने द न्यूज इंटरनेशनल को सोमवार को बताया,
‘क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले सभी आतंकी समूहों को हराने की अपनी साझा प्रतिबद्धता के आधार पर हम जनवरी से लगातार उच्चस्तर के पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम हक्कानी नेटवर्क समेत सभी आतंकी समूहों को अंधाधुंध तरीके से निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालना जारी रखेंगे और हम पाकिस्तान से तालिबान नेतृत्व को गिरफ्तार करने, उसे खदेड़ने और बातचीत की मेज पर लाने का भी आह्वान करते रहेंगे।’
पेंटागन के अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया, ‘पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता रद्द करने की घोषणा जनवरी 2018 में की गई थी। सीएसएफ का निलंबन की सूची में शामिल है और यह बरकरार रहेगा।’ न्यूज इंटरनेशनल की रपट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 की शुरुआत में पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी सुरक्षा सहायता रद्द कर दी थी और अरोप लगाया था कि इस्लामाबाद ने आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई के अपने वादे को पूरा नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App



