पाकिस्तान में मंगलवार रात को एक बम धमाके से क्वेटा शहर दहल गया। विस्फोट इतना भयावह था कि इससे दो लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए। क्वेटा के सिविल अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बैग ने कहा कि घायलों की स्थिति स्थिर है। और उन्हें अच्छी से अच्छी चिकित्सा की सुविधा प्रदान करायी जा रही है।
पुलिस उप महानिरीक्ष अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि यह घटना देश के दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी के व्यस्त ‘ईस्टर्न बाइपास रोड’ पर हुआ। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक सामग्री रखकर उसे दवा दुकान के बाहर खड़ा किया था।
पुलिस उप महानिरीक्ष ने आगे कहा कि आतंकवादियों ने इस क्षेत्र में आम लोगों के बीच भय और तनाव उत्पन्न करने के लिए इस घटना को अंजाम किया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी अक्सर इस इलाके में इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।
फ़िलहाल, अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है,लेकिन पहले भी बलूच नेशनलिस्ट समूह इस तरह की वारदातों को अंजाम के आतंकवादी देते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



