मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर वसीम अकरम के साथ हुई बदसलूकी, कूड़ेदान में फेंकनी पड़ी दवाइयां

Summary :

इंग्लैंड के मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर वसीम अकरम के साथ गलत व्यवहार किया है।

इंग्लैंड के मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर वसीम अकरम के साथ गलत व्यवहार किया है। वसीम अकरम ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए बताई है। 
वसीम अकरम ने मैनचेस्टर एयरपोर्ट के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की है और कूड़ेदान में उन्हें दवाइयां फेंकने पर मजबूर किया। 

मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर वसीम अकरम के साथ बुरा व्यवहार 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैनचेस्टर पर मेरे साथ हुए बर्ताव की वजह से मैं बहुत निराश और दुखी हूं। दुनियाभर में मैं इंसुलिन लेकर यात्रा करता हूं, लेकिन ऐसा बुरा व्यवहार कभी भी मेरे साथ नहीं हुआ है। मुझे बेइज्जत किया गया और इंसुलिन को कूड़ेदान में सबके सामने फेंकने पर आदेश दिए गए। 

बता दें कि टाइप एक डायबिटीज वसीम अकरम को है और उनका इलाज भी चल रहा है। जब वह क्रिकेट खेलते थे तो वह अपने हर टूर में इंसुलिन लेकर जाते थे। 
मैनचेस्टर एयरपोर्ट ने वसीम अकरम के ट्वीट के बाद उन्हें जबाव दिया। एयरपोर्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, हेलो वसीम, इस मामले को आप हमारे सामने लाए इसके लिए धन्यवाद। आप हमें सीधे अपना संदेश भेंजे और हम इस मामले को देखेंगे। वह इस मामले पर कार्रवाई करेंगे। 

वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खेलते हुए 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही 356 वनडे मैचों में वसीम ने 502 विकेट अपने नाम किए हैं। विश्व कप 2019 में वसीम अकरम ने कमेंट्री भी की है। 
वसीम के साथ मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर हुए बुरे व्यवहार से उनके फैन्स भी निराश हैं। फैन्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं मैनचेस्टर एयरपोर्ट को फैन्स ने दनिया का खराब एयरपोर्ट बता दिया है। 

Desk Team