इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी मरने वालों की संख्या 13,000 से अधिक हो गई है। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
मीडिया कार्यालय के महानिदेशक इस्माइल अल-थवाब्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों में 5,500 बच्चे और 3,500 महिलाएं है, जबकि 30,000 से अधिक अन्य घायल हुए है।
लापता लोगों की संख्या 6,000 से अधिक
अल-थवाब्ता ने कहा कि लापता लोगों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है, जिनमें 4,000 बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं जो अभी भी इजरायली हमलों से नष्ट हुई इमारतों के मलबे में दबे हुए हैं।
हमास के आतंकवादियों ने लगभग 1,200 लोगों की हत्या की
सात अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल पर हमास के अचानक हुए हमले का बदला लेने के लिए इज़राइल पिछले कुछ हफ्तों से गाजा पर हमले कर रहा है, जिसके दौरान हमास के आतंकवादियों ने लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था।
गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी मरने वालों की संख्या 13,000 से पार
Summary :
इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी मरने वालों की संख्या 13,000 से अधिक हो गई है। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया कार्यालय के महानिदेशक इस्माइल अल-थवाब्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों में 5,500 बच्चे और 3,500 महिलाएं है, जबकि 30,000 से अधिक अन्य घायल हुए है। लापता लोगों की संख्या 6,000 से अधिक अल-थवाब्ता ने कहा कि लापता लोगों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है, जिनमें 4,000 बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं जो अभी भी इजरायली हमलों से नष्ट हुई इमारतों के…


Download Android App
Download iOS App



