तवांग झड़प के बाद भारत और चीन संबंधों को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बड़ा बयान दिया है। वांग यी ने कहा है कि चीन और भारत ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से कम्युनिकेशन बनाए रखा है। दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम चीन-भारत संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
LAC पर जमीनी स्तर पर सुरक्षा
चीन की ओर से यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत और चीन ने कोर कमांडर स्तर की 17वें दौर की वार्ता के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई। रयह बैठक 20 दिसंबर 2022 को चीनी क्षेत्र में चुशूल-मोल्दो सीमा मीटिंग प्वाइंट पर आयोजित की गई थी।
भारत ने रिश्तों को लेकर क्या कहा?
वांग यी के इस बयान से पहले भारत के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि सीमा पर समाधान के लिए दोनों देशों के बीच स्पष्ट और गहन चर्चा हुई, जल्द से जल्द पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर अमन-चैन की बहाली में मदद मिलेगी और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति होगी।दोनों पक्षों ने नजदीकी संपर्क में रहने और सैन्य और राजनयिक बातचीत बनाए रखने के अलावा जल्द से जल्द शेष मुद्दों के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर काम करने पर सहमति व्यक्त की है।


Download Android App
Download iOS App



