पेइचिंग में दिव्यांगों के लिए बेहतर हो रही बाधा-मुक्त सुविधाएं

Summary :

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल के वर्षों में चीन की राजधानी पेइचिंग में बाधा-मुक्त सुविधाओं के निर्माण और सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए पेइचिंग सरकार ने सड़कों से जुड़ी सुविधाओं में कई सुधार किए हैं। इनमें दृष्टिबाधित लोगों के लिए आवाजाही को आसान बनाना भी शामिल है। 55 वर्षीय वांग चीकांग रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से पीड़ित हैं। जिंदगी के शुरुआती 50 सालों तक उनकी नजर सामान्य थी, लेकिन पांच साल पहले उनकी दुनिया पूरी तरह बदल गई। अब उन्हें सुनने के सहारे आसपास की दुनिया को समझना…

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल के वर्षों में चीन की राजधानी पेइचिंग में बाधा-मुक्त सुविधाओं के निर्माण और सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए पेइचिंग सरकार ने सड़कों से जुड़ी सुविधाओं में कई सुधार किए हैं। इनमें दृष्टिबाधित लोगों के लिए आवाजाही को आसान बनाना भी शामिल है।

55 वर्षीय वांग चीकांग रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से पीड़ित हैं। जिंदगी के शुरुआती 50 सालों तक उनकी नजर सामान्य थी, लेकिन पांच साल पहले उनकी दुनिया पूरी तरह बदल गई। अब उन्हें सुनने के सहारे आसपास की दुनिया को समझना पड़ता है। बाहर आने-जाने के लिए जब उन्हें एक गाइड कुत्ता मिला, तो उनके जीवन की एक नई शुरुआत हुई।

हालांकि, गाइड कुत्ते के साथ सड़कों पर निकलने के बाद वांग चीकांग को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 12345 सरकारी सेवा हॉटलाइन पर फोन कर अपनी स्थिति और सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

इस मामले की जिम्मेदारी सरकारी कर्मचारी मंग लिन ने संभाली। इसके बाद मंग लिन ने वांग चीकांग के साथ सड़क पर जाकर वहां मौजूद समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने दृष्टिबाधित लोगों के लिए बने रास्तों में सुधार का सुझाव दिया। इसके बाद सरकार की कोशिशों से बाधा-मुक्त सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। इससे दृष्टिबाधित और अन्य दिव्यांग लोगों के लिए बाहर आना-जाना पहले से आसान हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.