पेइचिंग ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का लोगो, शुभंकर और थीम स्लोगन जारी किया

Summary :

बीजिंग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। पेइचिंग 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एक साल की उल्टी गिनती के कार्यक्रम में, आयोजन के लोगो, शुभंकर और थीम स्लोगन का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया। लोगो, ‘चिंग युए’, स्वर्ग मंदिर और चीनी अक्षर चिंग (चिंग, जो राजधानी पेइचिंग का संक्षिप्त रूप है) का मिश्रण है, जो चीनी सुलेख से प्रेरणा लेकर शहर की पहचान को दर्शाता है और एथलेटिक्स की जीवंत ऊर्जा को व्यक्त करता है। शुभंकर, ‘चिंग यान’, 2015 पेइचिंग विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के शुभंकर ‘यान’एर’ की डिजाइन प्रेरणा को आगे बढ़ाता है, जो पेइचिंग स्विफ्ट पर आधारित है, और ’12…

बीजिंग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। पेइचिंग 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एक साल की उल्टी गिनती के कार्यक्रम में, आयोजन के लोगो, शुभंकर और थीम स्लोगन का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया।

लोगो, ‘चिंग युए’, स्वर्ग मंदिर और चीनी अक्षर चिंग (चिंग, जो राजधानी पेइचिंग का संक्षिप्त रूप है) का मिश्रण है, जो चीनी सुलेख से प्रेरणा लेकर शहर की पहचान को दर्शाता है और एथलेटिक्स की जीवंत ऊर्जा को व्यक्त करता है।

शुभंकर, ‘चिंग यान’, 2015 पेइचिंग विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के शुभंकर ‘यान’एर’ की डिजाइन प्रेरणा को आगे बढ़ाता है, जो पेइचिंग स्विफ्ट पर आधारित है, और ’12 वर्षों से लौट रहे अबाबीलों’ का प्रतीक है।

थीम स्लोगन, ‘हर कदम मायने रखता है’, उस दृढ़ संकल्प की भावना को दर्शाता है, जहां हर कदम सार्थक और हर प्रयास महत्वपूर्ण है।

एक वीडियो संबोधन में, विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने कहा कि पेइचिंग, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला शहर होने के नाते, खेल आयोजनों की मेजबानी के गौरवशाली इतिहास का दावा करता है।

2015 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने कई यादगार पल दिए, और विश्व एथलेटिक्स को दृढ़ विश्वास है कि चीन 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी उच्चतम मानकों के साथ कर सकता है, जिससे विश्व भर के दर्शकों के लिए एक यादगार खेल आयोजन प्रस्तुत किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.