पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अगले सप्ताह मलेशिया की यात्रा करने की संभावना है। दिसंबर 2019 में कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने के बाद इमरान का यह दौरा ‘डैमेज कंट्रोल’ करने और मलेशिया के साथ संबंधों में गर्माहट लाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री 3-4 फरवरी को आधिकारिक यात्रा पर कुआलालंपुर दौरे पर जाएंगे।
कोरोना वायरस को लेकर 21 एयरपोर्ट पर थर्मल जांच शुरु, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया परामर्श
सऊदी अरब और अन्य अरब देशों द्वारा मेजबान मलेशिया, तुर्की, ईरान और कतर के नेताओं के जमावड़े पर अपना नाराजगी जताए जाने के बाद इस्लामाबाद ने अंतिम क्षण में कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन में शामिल होने से कदम पीछे कर लिए थे।
सऊदी अरब ने शिखर सम्मेलन को कुछ मुस्लिम देशों द्वारा एक नया इस्लामिक ब्लॉक बनाने के प्रयासों के रूप में देखा। रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने हालांकि ऐसी रिपोटरें को खारिज कर दिया। पाकिस्तान, जिसने शुरू में निमंत्रण स्वीकार किया था, को अपनी तटस्थ स्थिति बनाए रखने के लिए इस सम्मलेन में शामिल नहीं होने का निर्णय लेना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



